जिला कलेक्टर ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक:ओवरलोड वाहन, अवैध कट और पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश
जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई एवं एडीएम ओमप्रकाश सहारण मौजूद रहे। बैठक में ओवरलोड वाहन, अवैध कट, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और लेन ड्राइव सिस्टम पर विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर ने दुर्घटना संभावित अवैध कट व ब्लैक स्पॉट्स बंद करने की कार्रवाई की समीक्षा कर उन्हें दोबारा शुरू न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही पुनः संचालित कटों का सर्वे कर बंद करने और नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। डीटीओ टीम को ओवरलोड वाहनों पर अभियान चलाने, जब्ती व चालान तथा एंट्री प्वाइंट्स पर नाकाबंदी के निर्देश दिए गए। एनएचएआई को हाईवे किनारे कंट्रोल लाइन के भीतर अवैध निर्माणों का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। भारी वाहनों के सुगम आवागमन के लिए पुलिस, पीडब्ल्यूडी, डीटीओ व एनएचएआई की संयुक्त टीम गठित की गई। साथ ही सड़क सुधार, मार्किंग, साइन बोर्ड, अवैध क्रॉसिंग, ओवरस्पीडिंग नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन व जनजागरूकता पर जोर दिया गया। बीडीएम जिला अस्पताल के सामने फुटब्रिज कार्य शीघ्र शुरू करने और निर्माणाधीन फ्लाईओवर जल्द पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।