जन सुराज की टीम पीड़ित परिवार से मिली:नीमारंग में 7 साल की बच्ची की हत्या के मामले में परिजनों को दिया सांत्वना

जमुई के नीमारंग में 7 साल की बच्ची की हत्या के मामले में जन सुराज पार्टी का एक जांच दल पीड़ित परिवार से मिला। शनिवार शाम करीब छह बजे प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम नीमारंग पहुंची। टीम ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मनोज कुमार भारती ने परिवार के सदस्यों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बच्ची की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। भारती ने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने की बात कही। जांच दल ने घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जानकारी भी जुटाई। पार्टी ने कहा कि बच्ची के परिवार को न्याय दिलाने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी। बताया गया कि 28 अगस्त की शाम बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। अगले दिन 29 अगस्त की सुबह उसका शव एक अधूरे मकान से मिला था। घटना के करीब एक सप्ताह बाद शनिवार देर शाम पुलिस ने मामले में दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस दो अन्य युवकों से पूछताछ कर रही है।

Sep 6, 2026 - 11:07
 0