चंड़ीगढ़ BJP Headquarters के बाहर धमाका, हैंड ग्रेनेड लेकर भागता दिखा संदिग्ध

चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर हुए धमाके का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस के अनुसार यह वीडियो संदिग्ध हमलावरों का है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ग्रेनेड हाथ में लेकर भाजपा दफ्तर की तरफ फेंका गया जो एक स्कूटी के पास जाकर फटा है।

Apr 1, 2026 - 22:10
 0

ALSO READ: War Lockdown in India 2026 : क्या सच में लगने वाला है देशव्यापी लॉकडाउन? वायरल PDF का सरकार ने बताया सच इसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। धमाका इतना तेज था कि ऑफिस के बाहर पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए, जबकि इमारत की दीवारों पर 70 से 80 तक छर्रों जैसे निशान मिले हैं।

ALSO READ: Gmail की 22वीं सालगिरह पर बड़ा तोहफा, अब बदल सकेंगे अपनी पुरानी ईमेल आईडी, जानें आसान स्टेप्स घटना के बाद सामने आए एक सीसीटीवी वीडियो में एक संदिग्ध व्यक्ति ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंकता और मौके से भागता दिखाई दे रहा है।

घटना के बाद बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीमों ने मौके से सैंपल जुटाए हैं और विस्फोटक के अवशेषों की जांच की जा रही है। पूरे इलाके को सील कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और शहरभर में नाकाबंदी कर चेकिंग बढ़ा दी गई है। Edited by : Sudhir Sharma