गोरखपुर की अनोखी शादी, ICU में भर्ती दुल्हन की दूल्हे ने भरी मांग, रिश्तों और प्यार की पेश की मिसाल
गोरखपुर में हुई एक शादी रील लाईफ से निकल कर रीयल लाइफ में सामने आई है। रूपहले पर्दे पर 'विवाह' फिल्म को देखा, जिसमें शादी से पहले एक दुर्घटना होती है, दुल्हन बिस्तर पर चली जाती है, नायक दूल्हा इस शादी को के लिए नही बढ़ाता बल्कि ICU में जाकर नायिका की ...
गोरखपुर में हुई एक शादी रील लाईफ से निकल कर रीयल लाइफ में सामने आई है। रूपहले पर्दे पर 'विवाह' फिल्म को देखा, जिसमें शादी से पहले एक दुर्घटना होती है, दुल्हन बिस्तर पर चली जाती है, नायक दूल्हा इस शादी को के लिए नही बढ़ाता बल्कि ICU में जाकर नायिका की मांग भर देता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने इंसानियत, प्रेम और रिश्तों की मिसाल पेश करके सबको भावुक कर दिया।
भारतीय परंपरा में विवाह को सात जन्मों का बंधन कहा जाता है, लेकिन आज के समय में विवाह बंधन छोटी-छोटी बातों पर टूट जाते हैं, वहीं ऐसे में गोरखपुर में एक दूल्हे ने ICU में बेहोश दुल्हन के साथ विवाह संस्कार निभाकर समाज को बड़ा संदेश दिया। शादी के दिन एक हादसे में दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई। से ICU में भर्ती कराया गया। शादी की रस्में मंडप मेंं पूरी करने के बाद दूल्हा- दुल्हन की मांग भरने अस्पताल और बेड पर लेटी दुल्हन के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया।
यह शादी गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के हटवार गांव निवासी पूजा यादव और महुआ निवासी सन्नी यादव की है। दोनों की शादी 13 मई 2026 में तय हुई, दूल्हा-दूल्हन पक्ष शादी की तैयारियों में जुटे थे, घर में नाच-गाना और रस्में चल रही थी। दोनों तरफ घर में मेहमान आ चुके थे, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था।
मिली जानकारी के मुताबिक दुल्हन पूजा यादव एलएलबी अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। शादी वाले दिन ही उसका अंतिम सेमेस्टर का पेपर था। लिहाजा पूजा अपने भाई के साथ खलीलाबाद परीक्षा देने गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में गर्मी के चलते पूजा को घबराहट हुई और चक्कर आ गये,जिसके चलते वह चलती बाइक से सड़क पर गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गईं। पूजा को अस्पताल लाया गया, परिवार को में जैसे ही जानकारी मीली तै वह के लोग गोरखपुर के दाउदपुर स्थित आर्यन हॉस्पिटल लेकर पहुंच गये, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए ICU में भर्ती कर लिया।
ALSO READ: यूपी में आंधी-तूफान से 104 लोगों की मौत, एमपी-राजस्थान में हीट वेव-वॉर्म नाइट का अलर्ट
इधर घर में शादी की रस्में रोक दी गई, जहां ढोलक की थाप सुनाई दे रही थी, वहां मायूस चेहरे नजर आने लगे। परिवार की महिलाएं बेटी का हाल देखकर रोने लगी और सबको लगा कि यह विवाह टल जायेगा। दूल्हा पक्ष को जानकारी दी गई कि दुल्हन ICU में एडमिट है, ऐसे में शादी कैसे होगी। दूल्हा पक्ष भी सकते में पड़ गया और सोचने लगा कि क्या करें। तभी दूल्हे सन्नी यादव और उनके परिवार ने ऐसा फैसला लिया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
शाम को सन्नी यादव बारात लेकर पूजा के गांव पहुंचे। वहां दुल्हन पक्ष ने द्वारपूजा और अन्य वैवाहिक रस्में को पूरा की। इसके बाद बारी आई दुल्हन के मां भरने की, दूल्हा रात करीब एक बजे अपने परिवार और पंडित के साथ सीधे अस्पताल पहुंचा। वहां ICU के बेड पर बेहोश पड़ी पूजा की मांग सन्नी ने सिंदूर से भर दी, इस दौरान पंडित ने मंत्रोच्चार किया और इस अनोखी शादी का अस्पताल स्टाफ भी साक्षी बन गया। बेड पर लेटी पूजा की शादी होती हुई देखकर अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, स्टाफ और दोनों परिवारों की आंखें नम हो गईं। पूजा के विवाह की रस्म अस्पताल के बेड पर पेशेंट की ड्रेस में हुई। बेड पर लेटी दुल्हन का दूल्हे ने हर हाल में पत्नी का साथ निभाने का वचन भरा।
दूल्हे सन्नी यादव भी सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा दे रहा है, उसका मानना है कि शादी सिर्फ खुशियों में साथ निभाने का नाम नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का नाम है, तभी यह रिश्ता मजबूत होता है। वहीं दुल्हन के भाई सर्वेश ने कहा कि वर्तमान समय में यह डोर बहुत कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है, जरा-जरा से बात पर संबंध विच्छेद हो रहज है, ऐसे में सन्नी कज परिवार ने पूजा को दुल्हन बनाकर इंसानियत की सच्ची मिसाल पेश की है। जो आज के समय में 'जेन जी' के लिए एक संदेश भी है। Edited by : Sudhir Sharma



