उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, रुड़की के सुनहरा मार्ग चौक का नाम अब ‘शहीद चौक', आपदा राहत के लिए 130 करोड़ मंजूर

उत्तराखंड सरकार ने कैबिनेट रुड़की नगर निगम क्षेत्र स्थित सुनहरा मार्ग चौक का नाम बदलकर ‘शहीद चौक’ करने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के तहत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से 130 करोड़ रुपए जारी ...

May 10, 2026 - 10:35
 0
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, रुड़की के सुनहरा मार्ग चौक का नाम अब ‘शहीद चौक', आपदा राहत के लिए 130 करोड़ मंजूर

उत्तराखंड सरकार ने कैबिनेट रुड़की नगर निगम क्षेत्र स्थित सुनहरा मार्ग चौक का नाम बदलकर ‘शहीद चौक’ करने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के तहत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से 130 करोड़ रुपए जारी करने की स्वीकृति भी प्रदान की है। राज्य के प्रत्येक जिले को 10-10 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसमें 3 करोड़ रुपए राहत एवं बचाव कार्यों, 5 करोड़ रुपये पुनर्वास और पुनर्निर्माण, जबकि 2 करोड़ रुपए आपदा तैयारी और क्षमता विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।

कुंभ मेला-2027 के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से औद्योगिक क्षेत्र तक फोरलेन सड़क के नवीनीकरण के लिए 2.72 करोड़ रुपये, पथुलोक बैराज रोड के किलोमीटर 0.00 से 5.00 तक बीसी कार्यों के लिए 2.13 करोड़ रुपये और बहादराबाद-रोहालकी तिराहा से अलीपुर-सुक्रासा-पथरी अंबूवाला मार्ग के नवीनीकरण के लिए 1.36 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।  सीएम ने कहा कि जनसुरक्षा योजनाओं ने देश के करोड़ों परिवारों के जीवन में विश्वास, सुरक्षा और सम्मान का नया आधार स्थापित किया है।

आज ही के दिन 11 वर्ष पूर्व शुरू की गई प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुरक्षा कवच पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनी हैं। गांव से लेकर शहर तक, महिलाओं से लेकर युवा श्रमिकों तक, इन योजनाओं ने आर्थिक आत्मविश्वास को नई मजबूती दी है। बीते 11 वर्षों में जनसुरक्षा योजनाओं ने यही सिद्ध किया है कि संवेदनशील नेतृत्व और जनकल्याणकारी सोच से ही अंत्योदय का संकल्प साकार होता है। Edited by : Sudhir Sharma