आरा में युवक पर फायरिंग मामले में FIR दर्ज:दोस्त के साथ छपरा से आया था, पूर्व के विवाद में गंगा पुल के पास बदमाशों ने मारी गोली

आरा में पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गोलीबारी की घटना सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट स्थित पीपा पुल के पास हुई थी। घायल की पहचान सारण जिले के छपरा नगर थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक यादव उर्फ अभिषेक राज के रूप में हुई है। सिन्हा थाना में दर्ज प्राथमिकी में मरहा गांव निवासी उत्तम सिंह, धूर्व नारायण सिंह और संजय सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि तीन अन्य अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज हुआ है। दोस्त के साथ कोर्ट से वापस लौट रहा था पीड़ित के दोस्त विवेक तिवारी ने बताया कि मेरा ससुराल मरहा ‎गांव में है। रमिता तिवारी से मेरी लव मैरिज शादी हुई है। कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। पत्नी और ससुराल वालों ने मेरे ऊपर दहेज की मांग को लेकर आरा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। केस के सिलसिले में बुधवार को दोस्त अभिषेक के साथ आरा आया था। थाना से वापस लौट रहा था, महुली घाट के पाक उत्तम सिंह ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में मैं बाल-बाल बच गया, लेकिन एक बुलेट मेरे दोस्त को लग गई। बीते‎ 18 फरवरी को बेटे का छठियार‎(सोहर) कार्यक्रम का आयोजन ‎ससुराल में था। ‎उस दिन भी उत्तम सिंह से विवाद हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी इस मामले में सिन्हा थाना के थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में घटना को पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Mar 13, 2026 - 10:24
 0