हांसी में व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला:भट्ठे में छिपकर बचाई जान; बेटे की लव मैरिज से नाराज लड़की पक्ष पर आरोप

हरियाणा के हांसी के पास गांव डाटा में एक राजमिस्त्री पर हमला करने का मामला सामने आया है। बरवाला थाना क्षेत्र के बयाना खेड़ा निवासी 47 वर्षीय राजेश कुमार पर 2 मई की शाम लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमले में घायल राजेश ने ईंट भट्ठे में छिपकर अपनी जान बचाई। राजेश के बेटे कुलदीप ने बताया कि वे 2 मई को शाम करीब 3:30 बजे गांव डाटा से अपने घर लौट रहे थे। ईंट भट्ठे के पास कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। कुलदीप के अनुसार, दो युवक बाइक पर और चार लोग एक गाड़ी में सवार थे। हमलावरों ने राजेश कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। छोटे बेटे ने की थी लव मैरिज कुलदीप ने आशंका जताई है कि यह हमला रंजिश की गया है। उसके छोटे भाई सुखविंदर ने फरवरी में लव मैरिज की थी, जिसके बाद से लड़की पक्ष की ओर से धमकियां मिल रही थीं। परिजनों का मानना है कि हमला इसी विवाद के चलते किया गया है। परिजनों ने यह भी बताया कि राजेश कुमार पर पहले भी हमला हो चुका है, जिसकी शिकायत बरवाड़ा थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी नरेश ने जानकारी दी कि घायल राजेश कुमार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और तस्दीक रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। 15 हजार रुपए छीनने का आरोप, घटनास्थल मिले प्रारंभिक सूचना में राजेश कुमार ने हमलावरों पर 15 हजार रुपए छीनने का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि पैसे घटनास्थल पर ही गिर गए थे और उन्हें वापस मिल गए थे।

May 4, 2026 - 14:14
 0