स्कूल की महिला सफाई कर्मी से रेप:विकलांग शिक्षक पर आरोप, पीड़िता बोली-जान से मारने की भी दे रहे धमकी

वैशाली के हाजीपुर में स्थित संत पॉल एकेडमी स्कूल में एक दलित महिला सफाई कर्मी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने विकलांग शिक्षक विजय सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना 21 अप्रैल दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता ने बताया कि वह स्कूल के हॉल के वाशरूम की सफाई कर रही थी। तभी आरोपी शिक्षक ने उसे वाशरूम में खींच लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। बताया कि घटना के अगले दिन भी आरोपी ने उसे फिर से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। वहीं 23 अप्रैल को पति के साथ स्कूल पहुंचकर डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस के निर्देश पर हाजीपुर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी शिक्षक मनियारपुर, बिदुपुर का निवासी है। पीड़िता सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की रहने वाली है। जांच में जुटी पुलिस सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Apr 24, 2025 - 14:48
 0