सोनीपत के तांत्रिक के खिलाफ पानीपत में FIR:पत्नी बोली- नशे में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाएं; दूसरी महिला से भी रिश्ता

सोनीपत के गन्नौर में तांत्रिक क्रिया करने वाले व्यक्ति के खिलाफ उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता का कहना है कि तांत्रिक पति ने नशे की हालत में उसका अप्राकृतिक यौन शोषण किया। उसके दूसरी महिला से भी संबंध हैं। साथ ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला की शिकायत पर पानीपत के थाना चांदनी बाग में विभिन्न धाराओं के तहत उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की छानबीन में लगी है। जानकारी अनुसार, पानीपत की साईं कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी मार्च 2014 में सोनीपत के युवक के साथ हुई थी। उसका आरोप है कि उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 12 लाख रुपए शादी में खर्च किए थे, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के वक्त पति को बीए पास बताया गया था, लेकिन वह केवल 10वीं पास निकला। तांत्रिक विद्या की आड़ में नशा और अनैतिकता महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति मोहित कुछ वर्षों से गन्नौर में तांत्रिक का काम करता है। आरोप है कि वह स्मैक, सुलफा और शराब जैसे घातक नशे करता है। उसका पति नशे की हालत में उसके साथ अप्राकृतिक और अनैतिक यौन संबंध बनाता है। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा जाता था। इसके अलावा, पति का चुलकाना गांव की एक अन्य महिला के साथ भी अवैध संबंध होने का आरोप लगाया गया है। गाड़ी की मांग और घर से बेदखली शिकायत के अनुसार, आरोपी पति तांत्रिक बनने के बाद उससे दहेज में लगातार गाड़ी की मांग कर रहा था। महिला ने बताया कि 30 अगस्त को जब उसका बड़ा बेटा बीमार हुआ और उसने दवाई के लिए कहा, तो पति और ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह पीटा और गहने छीनकर तीन कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने मायके जाकर उसके भाई और मां को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस जांच और कार्रवाई पुलिस ने महिला की शिकायत पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के हस्तक्षेप और पुलिस जांच के बाद, थाना चांदनी बाग में आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि शिकायत में महिला ने अपने ससुराल के अन्य सदस्यों के नाम लिए, लेकिन इंस्पेक्टर महिपाल (SHO) के नेतृत्व में की गई तस्दीक और एलएचसी किरण की जांच में पाया गया कि पीड़िता अपने पति के साथ गन्नौर में अलग रहती थी। पुलिस रिपोर्ट में ये आया सामने...

Dec 31, 2025 - 15:19
 0