सुल्तानपुर में महिला ने फर्जी FIR का आरोप लगाया:पति और जेठ के बेटे पर केस दर्ज कराने की शिकायत, एसपी से जांच की मांग
सुलतानपुर में एक महिला ने अपने पति और जेठ के बेटे पर भूमि विवाद के चलते फर्जी एफआईआर दर्ज कराने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। यह कथित फर्जी एफआईआर 9 नवंबर को धनपतगंज थाने में दर्ज की गई है। धनपतगंज थाना क्षेत्र के पूरे बिरजू पाठक का पुरवा निवासी मेनिका पाठक ने शुक्रवार को एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में यह शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का गांव के ही देवेंद्र पाठक उर्फ करिया, पुत्र रामयज पाठक से जमीन के हिस्से को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। मेनिका पाठक के अनुसार, देवेंद्र पाठक और उसके परिवार के सदस्य पहले भी कई गंभीर मुकदमों (एफआईआर नंबर 76/2021, 31/2022 और 105/2021) में आरोपी रहे हैं। ये सभी मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं और इनमें गवाही पूरी हो चुकी है, जिसके बाद विपक्षी को सजा होने की संभावना है। महिला का आरोप है कि विपक्षीगण आए दिन समझौता करने के लिए दबाव बनाते हैं। वे संबंधित अधिकारियों के पास प्रार्थना पत्र देकर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें परेशान करते हैं। मेनिका पाठक ने देवेंद्र पाठक को 'आपराधिक किस्म का व्यक्ति' बताया है, जिसके खिलाफ धनपतगंज थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसकी थाने में अच्छी पकड़ है। उनका दावा है कि विपक्षी के प्रार्थना पत्र पर बिना जांच-पड़ताल के ही उनके परिवार के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए जाते हैं। मेनिका पाठक ने बताया कि 9 नवंबर को विपक्षी द्वारा एक झूठा प्रार्थना पत्र देकर धनपतगंज थाने में उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा नंबर 282/2025 दर्ज करवाया गया। उन्होंने इस आरोप को गलत बताते हुए कहा कि उस दिन उनका बेटा मोहित पाठक अयोध्या के बड़ी देवकाली मंदिर में पुजारी के रूप में उपस्थित था। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। प्रार्थिनी ने पुलिस अधीक्षक से इस पूरे प्रकरण की जांच एडिशनल एसपी से करवाने का अनुरोध किया है। उन्होंने फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।



