सुपौल-दानापुर स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव:1 मई से होगा लागू, सहरसा-सुपौल खंड पर हुआ संशोधन

पूर्व मध्य रेलवे ने दानापुर और सुपौल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव 1 मई 2025 से लागू होगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इसकी जानकारी दी।दानापुर से सुपौल जाने वाली ट्रेन संख्या 03350 अब सहरसा जंक्शन पर दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी। यह 12:15 बजे वहां से रवाना होगी। गढ़बरूआरी स्टेशन पर 12:33 बजे रुकने के बाद दोपहर 1:15 बजे सुपौल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03349 सुपौल से दोपहर 2:30 बजे चलेगी। यह गढ़बरूआरी में 2:43 बजे रुकेगी। सहरसा 3:35 बजे पहुंचने के बाद 3:45 बजे दानापुर के लिए रवाना होगी। यात्रियों से समय से पहले पहुंचने की अपील रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इसी समय-सारणी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं। यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और परिचालन की सुगमता को ध्यान में रखकर किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन पर समय से पहले पहुंचें। किसी भी तरह की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

Apr 30, 2025 - 20:30
 0