शादी से पहले नहर में डूबा युवक:गुजरात से छुट्टी लेकर आया था घर, दोस्तों के साथ नहाने गया था; 3 जून को थी शादी

फिरोजाबाद में शिकोहाबाद में छीछामई पुल के पास एक युवक के नहर में डूबने की घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह से युवक की तलाश जारी है। आगरा से आई पीएसी के गोताखोरों की टीम छीछामई से असुआ पुल तक खोज कर रही है। चार घंटे की खोजबीन के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है। जसराना के गांव कलहारी का रहने वाला 23 वर्षीय मोहित कुमार अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। वह बुधवार की रात अपनी शादी के लिए घर आया था। गुरुवार को मोहित अपने दोस्त अतुल और रूपेश के साथ बाइक से शिकोहाबाद पहुंचा। वे छीछामई नहर पर नहाने गए। पुलिस कर रही तलाश शाम 6:30 बजे नहाते समय मोहित नहर में डूब गया। दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि मोहित की शादी 3 जून को होनी थी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। युवक के डूबने की खबर से परिवार में मातम का माहौल है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि गोताखोरों की टीम डूबे युवक की लगातार तलाश कर रही है। अभी तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है।

May 16, 2025 - 11:57
 0