'विपक्ष पूरी तरह बिखर चुका है, जनता ने नकारा':धर्मशाली गुप्ता बोलीं- बंगाल में बीजेपी की सरकार, जनता ने ममता के मंसूबे को नाकाम कर दिया
दरभंगा में बीजेपी की राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत से वहां भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। ममता बनर्जी राज्य को बांग्लादेश बनाने की दिशा में काम कर रही थी। लेकिन वहां की जागरूक जनता ने उनके इस कथित मंसूबे को नाकाम कर दिया। जनता ने निर्णायक जनादेश देकर बदलाव का संकेत दिया है। अब वहां विकास की नई धारा बहेगी। यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, उनकी नीतियों और जनता के अटूट विश्वास का प्रतिफल है। बीजेपी हमेशा 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर काम करती है। बंगाल में भी इसी सोच के साथ विकास कार्यों को गति दी जाएगी। धर्मशीला गुप्ता ने आगे कहा कि विपक्ष पूरी तरह बिखर चुका है। जनता ने उन्हें नकार दिया है। बंगाल अब सुशासन और समग्र विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। असम में भी बीजेपी की सरकार बन रही है।
May 4, 2026 - 14:14
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.