मोतिहारी में सीढ़ी से गिरने पर महिला की मौत:पुलिस पर धक्का देने का आरोप, थाना को सूचना दिए बिना बाइक चोरी मामले में मारा छापा

मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नयागांव वार्ड नंबर आठ में बाइक चोरी के मामले में छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर एक महिला की मौत का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के धक्का देने से महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान जोगेंद्र महतो की पत्नी बचिया देवी के रूप में हुई है। मृतका के बेटे ने बताया कि बेतिया के नौतन थाना की पुलिस बुधवार रात करीब 12:30 बजे उनके घर पहुंची थी। पुलिस बाइक चोरी के मामले में उनके भाई सतेंद्र कुमार की तलाश कर रही थी। सतेंद्र उस समय घर पर मौजूद नहीं था। परिवार ने पुलिस को बताया कि सतेंद्र के आने पर उसे थाने में हाजिर करा दिया जाएगा। धक्का देने के बाद पुलिस मौके से फरार परिजनों के अनुसार, इसी दौरान बचिया देवी सीढ़ी पर चढ़ते हुए पुलिस से बातचीत कर रही थीं। आरोप है कि नौतन थाना की पुलिस ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह सीढ़ी से गिर गईं। गिरने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद पुलिस उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय मौके से फरार हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया है। उन्होंने नौतन थाना की पुलिस पर सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस ने धक्का नहीं दिया होता, तो उनकी मां की जान नहीं जाती। पहाड़पुर थाना को जानकारी दिए बिना मारा छापा इस मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आया है। नौतन थाना की पुलिस ने मोतिहारी के पहाड़पुर थाना को बिना पूर्व सूचना दिए छापेमारी की थी। स्थानीय थाना की पुलिस को भी इस कार्रवाई में शामिल नहीं किया गया, जिससे पुलिसिया प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पहाड़पुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर मृतका के परिजन दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Jan 9, 2026 - 11:51
 0