मुंबई समेत 15 नगर निगम में महिला महापौर होंगी:उद्धव गुट का आरोप- BMC के लिए नियम बदले, OBC या ST का मेयर होना था
महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में से मुंबई समेत 15 में महिलाएं मेयर होंगी। गुरुवार को मुंबई में लॉटरी सिस्टम से इन्हें चुना गया। परभणी नगर निगम पर महिला महापौर को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है। लॉटरी सिस्टम पर शिवसेना (UBT) नेता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि यह फैसला लेने के नियम बिना किसी को बताए बदल दिए गए। पिछले दो मेयर सामान्य वर्ग के थे, इसलिए नई मेयर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से होना चाहिए था। 29 में से 12 सीटें ST, SC, OBC कैटेगरी के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि 17 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। शिंदे के गढ़ ठाणे में महापौर SC कैटेगरी का होगा। मुंबई में 8वीं बार महिला को यह पद मिलेगा। इससे पहले किशोरी पेडनेकर मेयर थीं। इन नगर निगमों में 15 जनवरी को मतदान हुआ था और रिजल्ट 16 जनवरी को आया था। 29 नगर निगमों की पूरी लिस्ट देखें लॉटरी के बाद आगे क्या मेयर के लिए कैटेगरी रिजर्वेशन के बाद तय तारीख पर उम्मीदवार पर्चा भरेंगे। तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा। मेयर का चुनाव पार्षद करते हैं। इसके नगर निगमों में सदन की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। जहां पीठासीन अधिकारी की मौजूदगी में वोटिंग होगी। चुनाव से पहले पार्टियां व्हिप जारी करती हैं। अगर किसी पार्षद ने अपनी पार्टी के खिलाफ वोट दिया, तो उसकी सदस्यता रद्द हो सकती है। महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव नतीजे- 25 निगमों पर महायुति का कब्जा महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा और उसके गठबंधन वाली पार्टियों यानी महायुति ने एकतरफा जीत हासिल की। 29 नगर निगमों की 2,869 सीटों में से BJP ने 1425 सीटें जीती हैं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 399 और अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 167 सीटों पर जीत मिली। पढ़ें पूरी खबर… महाराष्ट्र में मेयर लॉटरी सिस्टम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…