मुंगेर में पार्श्वनाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना:20 से 25 जनवरी तक पंच कल्याणक महोत्सव का आयोजन

मुंगेर में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना की जाएगी। सकल दिगंबर जैन समाज, मुंगेर द्वारा 20 से 25 जनवरी तक पंच कल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज के सान्निध्य में देशभर से जैन संत, आचार्य और विद्वान शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक निर्मल जैन ने जैन भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्श्वनाथ मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है। मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा राजस्थान से मंगवाई गई है। आचार्य प्रमुख सागर महाराज 18 जनवरी को मुंगेर पहुंचेंगे। उनके स्वागत में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। पंच कल्याणक से जुड़े सभी प्रमुख कार्यक्रम नगर भवन में आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के तहत 22 जनवरी को नगर भवन से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 23 जनवरी को बिनोरी यात्रा और 25 जनवरी को मोक्ष कल्याणक यात्रा का आयोजन होगा। इन यात्राओं के माध्यम से भगवान पार्श्वनाथ के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का प्रतीकात्मक दर्शन कराया जाएगा। इस आयोजन के दौरान एक विशेष दीक्षा समारोह भी होगा। इटावा निवासी अशोक बाबाजी आचार्य प्रमुख सागर महाराज से दीक्षा ग्रहण करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह दीक्षा समारोह जैन समाज के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। मौके पर कार्यक्रम के सह संयोजक राजीव जैन, टुन्नी भाई, सचिव भावेश जैन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख अजय जैन, कौशल जैन, राजन कुमार सहित जैन समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने की अपील की। आयोजकों के अनुसार पंच कल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से मुंगेर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक नई पहचान बनाएगा।

Jan 14, 2026 - 21:34
 0