महराजगंज में देशी शराब दुकान के पास मिला शव:जेब में मिले दस्तावेजों से हई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक देशी शराब की दुकान के पास 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान राजपुर टोला सेमरहना निवासी पवन कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। शुक्रवार को शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। कोल्हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार की चोट या हिंसा के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने मृतक की पहचान उसके पास मिले दस्तावेजों और स्थानीय लोगों की पुष्टि के आधार पर की है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
