उन्नाव में आग से 9 घरों की गृहस्थी जली:अनाज, बर्तन, कपड़े समेत सारा सामान जला, फाउंडेशन ने की मदद

उन्नाव के तहसील सदर स्थित अचलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खुटहा नौंगवां के मजरा भिकना में गुरुवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में गांव के नौ घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग से प्रभावित परिवारों की संपूर्ण गृहस्थी नष्ट हो गई। घरों में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, जरूरी दस्तावेज और फर्नीचर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर सामाजिक संस्था पुष्प फाउंडेशन की टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। फाउंडेशन ने तत्काल राहत के रूप में छह प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद दी। सहायता पाने वालों में शिवपाल की पत्नी मन्नो, राजा राम की पत्नी फूल दुलारी, कमलेश की पत्नी शिव देवी, सरवन की पत्नी शिव कांति, सोहन की पत्नी काजल और गोविंद की पत्नी शिल्पी शामिल हैं। हर संभव मदद का भरोसा दिया मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संस्था पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी। वे प्रशासन से भी सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। राहत कार्यों में आर.के. सिंह मामा, मैनेजर सिंह, आशु सिंह, पंकज सिंह, कमलेश यादव और सोनू यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

Apr 18, 2025 - 12:10
 0