मटन पार्टी में फायरिंग; एक के सिर में लगी गोली,मौत:मुंगेर में BJP नेता ने किया था आयोजन; घटना के बाद आरोपी और भाजपा नेता फरार
मुंगेर में सोमवार देर रात एक मटन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी हुई। इस घटना में एक व्यक्ति के सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर मनियारचक शिल्हा गांव निवासी रवि कुमार उर्फ रावो पासवान(35) के रूप में हुई। घटना के संबंध में बताया गया कि नेता भाजपा नेता बी आर अमरेश ने अपने घर पर मटन पार्टी का आयोजन किया था। इस दावत में छोटू मंडल ने रवि कुमार को सिर में गोली मार दी। घायल रवि को मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पहले भी कर चुका था हत्या का प्रयास मृतक के परिजनों ने बताया कि छोटू मंडल और रवि कुमार के बीच 2020 से रंजिश चल रही थी। इससे पहले भी छोटू ने रवि को जान से मारने की कोशिश की थी। इसी रंजिश में छोटू मंडल के ससुर कार्तिक चौधरी की भी हत्या हुई थी। परिजनों ने भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नेता ने दोनों को एक साथ बुलाकर हत्या की साजिश रची। मृतक के भाई राम लाल पासवान ने बताया कि भाजपा नेता बीएम अमरेश ने एक मंदिर निर्माण को लेकर रवि कुमार को धमकी दी थी। घटना के बाद भाजपा नेता फरार पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के बाद आरोपी छोटू मंडल और भाजपा नेता दोनों फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल पर साक्ष्य को जुटा रखी है। गांव में तनाव ना हो इसको लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई। आपसी रंजिश में हत्या की आशंका है। जबकि सदर डीएसपी अभिषेक आनंद, मुफस्सिल थानाध्यक्ष बिके सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटना की जांच में जुटी हुई है। आरोपी सहित भाजपा नेता घर मे ताला मारकर परिजनों साथ फरार हो गए है।
