भीषण आग के बाद फायर विभाग ने चलाया अभियान:गाजियाबाद में एक सप्ताह तक आग से बचाव के लिए किया जाएगा जागरुक

गाजियाबाद में 29 अप्रैल को 15 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। आग गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-डी में 9वें फ्लोर पर लगी। देखते ही देखते आग ने 7 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग से 12 फ्लैट जले। इस मामले में डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर फायर विभाग ने मुख्य सोसायिटयों में आग से बचाव के लिए अभियान शुरू किया। यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि जो ऊंची इमारतें हैं उनमें भी यह जांच की जाएगी कि आग बुझाने के सोसायटियों में पर्याप्त संसाधन हैं, या नहीं। आग लगने की स्थिति में क्या करें। एक सप्ताह का विशेष अभियान कमिश्नरेट गाजियाबाद में एक सप्ताह के विशेष अभियान की शुरुआत की गई। जिसमे हाइराइज भवन व अन्य भवनों में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगों को एकत्रित करके जागरूक करना है। साथ ही अग्नि सुरक्षा की दृष्टिकोण से करते हुए लोगों को सुरक्षा के लिए भवन में मानकों के अनुसार अग्निसुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश हैं। गाजियाबाद में आज CFO गाजियाबाद तथा सभी प्रभारी अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में जाकर सोसायटियों में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यहां चलाया गया अभियान दिव्यांश फेबियो सोसाइटी, क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद, सुपरटेक लिविंगस्टन सोसाइटी, क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद, पंचशील स्क्वायर, कमर्शियल भवन, क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद, आरआरटीएस रेलवे स्टेशन, आरआरटीएस रेलवे स्टेशन, गुलधर, गाजियाबाद, सुपरटेक आईकॉन, न्याय खंड इन्द्रापुरम गाजियाबाद, गौर ग्रीन विस्टान्याय खंड इन्द्रापुरम गाजियाबाद, अम्रपाली विलेज न्याय खण्ड इन्द्रापुरम गाजियाबाद, शालीमार गार्डन, साहिबाबाद,मुख्य हैं। उपकरणों को कैसे चलाएं सीएफओ और फायर अधिकारियों द्वारा मॉकड्रिल वाले भवनों में फायर टैंडर्स को साथ में लेकर निकलने वालों को चेक किया गया, अग्निशमन प्रणाली के परीक्षण के दौरान वहा पर उपस्थित कर्मियो को स्थापित अग्निशमन उपकरणों के चलाने का अल्प प्रशिक्षण प्रदान करते हुए आग से होने वाली जन धन की क्षति के बारे मे जागरूक किया गया है। वहीं विद्युत सुरक्षा प्रणाली भी परखी गई। साथ ही लोगों से कहा कि आग लगने पर लिफ्ट का प्रयोग न करें। बाहर जाते समय सभी स्विच और गैस सिलेंडर का रेग्यूलेटर बंद कर दें। अभी भी कम्यूनिटी सेंटर में रह रहे पीड़ित 29 अप्रैल को हुई आग से पीड़ित परिवार सोसायटी में ही कम्यूनिटी सेंटर में रह रहे हैं। जिनके लिए भोजन और पानी और रहने की पूरी व्यवस्था आरडब्लूए ने की है। जिन फ्लैट्स का बीमा था उनकी भी इंश्योरेंस कंपनी जांच कर रही है। नुकसान अधिक हुआ है जहां अंदर का सारा सामान जल गया है। बाहरी हिस्सा बिल्डर सही कराएगा। आग से मचा था हड़कंप

May 1, 2026 - 22:07
 0