भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में भीषण सड़क हादसे में बच्ची समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में एक बच्ची समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी सबरीमाला मंदिर से लौट रहे थे। टक्कर से टेम्पो ट्रैवलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों की पहचान साक्षी (7), वेंकटेशप्पा (30), मरटप्पा (35) और गविसिद्धप्पा (40) के रूप में हुई है। सभी मृतक कोप्पल जिले के रहने वाले थे। हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर में पेट्रोल पंप पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बम फेका, पंप मालिकों को वसूली की धमकियां मिल रही थीं मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने बम फेंका। धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात करीब 8 बजे बाइक सवार बदमाशों ने मोइरांग थाना लेइकाई में एलिडास पेट्रोल पंप पर हमला किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है। पिछले महीने, राज्य में पेट्रोल पंप मालिकों ने जबरन वसूली की धमकियां मिलने के बाद अपना कामकाज बंद करने की धमकी दी थी। गुजरात में 12 घंटे में 4 भूकंप के झटके, 2.7 से 3.8 के बीच रही तीव्रता, स्कूलों में छुट्टी कई गई गुजरात के राजकोट में पिछले 12 घंटे में 4 झटके महसूस किए गए। सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि इन झटकों की तीव्रता 2.7 से 3.8 के बीच रही। झटके हल्के थे इसलिए किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। एहतियात के तौर पर आस पास के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। महाराष्ट्र में फिलिस्तीन के समर्थन में 4 करोड़ रुपए का चंदा जुटाया, चार पर FIR, 2 गिरफ्तार महाराष्ट्र के बीड जिले में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से 4 करोड़ रुपए से ज्यादा इकट्ठा करने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने दावा किया था कि यह पैसा इजराइल के साथ युद्ध के बीच फिलिस्तीन को सपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। स्थानीय पुलिस और उसकी आतंकवाद विरोधी यूनिट को संदिग्ध टेरर फंडिंग के बारे में जानकारी मिली थी। माजलगांव के पातरुड गांव में तलाशी ली गई। यह पैसा एक ऐसे ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में इकट्ठा किया गया था जो चैरिटी कमिश्नर के पास रजिस्टर्ड नहीं था। इससे फंड इकट्ठा करना अवैध हो जाता है। उन्होंने बताया कि माजलगांव ग्रामीण पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। CBI ने फिशिंग स्कैम के लिए 21,000 सिम कार्ड बेचने वाले एरिया सेल्स मैनेजर को गिरफ्तार किया सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने एक टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर (TSP) के एरिया सेल्स मैनेजर को गिरफ्तार किया है, जिसने फिशिंग स्कैम के लिए करीब 21,000 सिम कार्ड खरीदे थे। सीबीआई ने दिसंबर 2025 में एनसीआर और चंडीगढ़ जोन में चल रहे एक बड़े फिशिंग नेटवर्क का पता लगाया था। यह नेटवर्क साइबर अपराधियों को बल्क SMS सेवाएं देता था, जिसमें भारत के लोगों को निशाना बनाने वाले विदेशी अपराधी भी शामिल थे। जांच में सामने आया कि आरोपी ने दूरसंचार विभाग (DoT) के नियमों की अनदेखी करते हुए हजारों फर्जी सिम कार्ड जारी किए थे, जिनका प्रयोग फिशिंग मैसेज भेजने में किया जाता था। दिसंबर 2025 में TSP के एक चैनल पार्टनर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एडीआर रिपोर्ट: दोबारा चुने गए 102 सांसदों की संपत्ति दस साल में 110% बढ़ी, उदयनराजे की सर्वाधिक 2014 से 2024 के बीच लोकसभा में दोबारा चुने गए 102 सांसदों की औसत संपत्ति में 110% की बढ़ोतरी हुई है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक इन सांसदों की औसत संपत्ति 2014 में ₹15.76 करोड़ रु. थी, जो 2024 में बढ़कर ₹33.13 करोड़ हो गई। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महाराष्ट्र के सतारा से भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले की संपत्ति में हुई है। 2014 में उनकी संपत्ति 60 करोड़ रुपए थी, जो 2024 में बढ़कर 223 करोड़ रुपए हो गई। यानी 10 साल में उनकी संपत्ति में 268% की बढ़ोतरी हुई। रिपोर्ट के अनुसार औसत संपत्ति में प्रतिशत के आधार पर सबसे अधिक बढ़ोतरी झामुमो में दर्ज की गई। इसके सांसदों की संपत्ति में 804% की वृद्धि हुई। एआईएमआईएम दूसरे स्थान पर रही, जिसके सांसद की संपत्ति में 488% बढ़ोतरी दर्ज की गई। तीसरे स्थान पर जदयू रहा, जहां औसत संपत्ति में 259% की वृद्धि दर्ज की गई। गुजरात के जामनगर से भाजपा सांसद पूनमबेन माडम की संपत्ति में 747% की वृद्धि है। मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी की संपत्ति ₹178 से बढ़कर ₹278 करोड़ हो गई। तृणमूल के शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति ₹131 से ₹210 करोड़ हो गई। यानी ₹78 करोड़ बढ़े। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना के दो पोर्टर नाले में गिरे, रेस्क्यू जारी जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को एक अग्रिम पोस्ट के पास सेना के दो पोर्टर (सामान संभालने वाले) सड़क से फिसलकर नाले में गिर गए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पोर्टर 18 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। उनका नाम लियाकत अहमद दीदार और इश्फाक अहमद खटाना है। दोनों चंदूसा के रहने वाला है। वे अपर गुलमर्ग के अनीता पोस्ट जा रहे थे, तभी उनका वाहन फिसल कर नाले में गिर गया। महाराष्ट्र के नासिक में ₹23.40 लाख की ड्रग्स बरामद, 3 लोग गिरफ्तार महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने गुरुवार को एम्फेटामाइन और गांजा के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त नशीले पदार्थों की कुल कीमत करीब ₹23.40 लाख बताई गई है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, मुन्ना कल्लू कोल (40), शांति मुन्ना कोल (33) और अमर मुन्ना कोल (19) को कैथे कॉलोनी स्थित एक कमरे में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपी पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले हैं और न

Jan 9, 2026 - 11:51
 0
भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में भीषण सड़क हादसे में बच्ची समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल
कर्नाटक के तुमकुरु जिले में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में एक बच्ची समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी सबरीमाला मंदिर से लौट रहे थे। टक्कर से टेम्पो ट्रैवलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों की पहचान साक्षी (7), वेंकटेशप्पा (30), मरटप्पा (35) और गविसिद्धप्पा (40) के रूप में हुई है। सभी मृतक कोप्पल जिले के रहने वाले थे। हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर में पेट्रोल पंप पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बम फेका, पंप मालिकों को वसूली की धमकियां मिल रही थीं मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने बम फेंका। धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात करीब 8 बजे बाइक सवार बदमाशों ने मोइरांग थाना लेइकाई में एलिडास पेट्रोल पंप पर हमला किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है। पिछले महीने, राज्य में पेट्रोल पंप मालिकों ने जबरन वसूली की धमकियां मिलने के बाद अपना कामकाज बंद करने की धमकी दी थी। गुजरात में 12 घंटे में 4 भूकंप के झटके, 2.7 से 3.8 के बीच रही तीव्रता, स्कूलों में छुट्टी कई गई गुजरात के राजकोट में पिछले 12 घंटे में 4 झटके महसूस किए गए। सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि इन झटकों की तीव्रता 2.7 से 3.8 के बीच रही। झटके हल्के थे इसलिए किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। एहतियात के तौर पर आस पास के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। महाराष्ट्र में फिलिस्तीन के समर्थन में 4 करोड़ रुपए का चंदा जुटाया, चार पर FIR, 2 गिरफ्तार महाराष्ट्र के बीड जिले में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से 4 करोड़ रुपए से ज्यादा इकट्ठा करने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने दावा किया था कि यह पैसा इजराइल के साथ युद्ध के बीच फिलिस्तीन को सपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। स्थानीय पुलिस और उसकी आतंकवाद विरोधी यूनिट को संदिग्ध टेरर फंडिंग के बारे में जानकारी मिली थी। माजलगांव के पातरुड गांव में तलाशी ली गई। यह पैसा एक ऐसे ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में इकट्ठा किया गया था जो चैरिटी कमिश्नर के पास रजिस्टर्ड नहीं था। इससे फंड इकट्ठा करना अवैध हो जाता है। उन्होंने बताया कि माजलगांव ग्रामीण पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। CBI ने फिशिंग स्कैम के लिए 21,000 सिम कार्ड बेचने वाले एरिया सेल्स मैनेजर को गिरफ्तार किया सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने एक टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर (TSP) के एरिया सेल्स मैनेजर को गिरफ्तार किया है, जिसने फिशिंग स्कैम के लिए करीब 21,000 सिम कार्ड खरीदे थे। सीबीआई ने दिसंबर 2025 में एनसीआर और चंडीगढ़ जोन में चल रहे एक बड़े फिशिंग नेटवर्क का पता लगाया था। यह नेटवर्क साइबर अपराधियों को बल्क SMS सेवाएं देता था, जिसमें भारत के लोगों को निशाना बनाने वाले विदेशी अपराधी भी शामिल थे। जांच में सामने आया कि आरोपी ने दूरसंचार विभाग (DoT) के नियमों की अनदेखी करते हुए हजारों फर्जी सिम कार्ड जारी किए थे, जिनका प्रयोग फिशिंग मैसेज भेजने में किया जाता था। दिसंबर 2025 में TSP के एक चैनल पार्टनर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एडीआर रिपोर्ट: दोबारा चुने गए 102 सांसदों की संपत्ति दस साल में 110% बढ़ी, उदयनराजे की सर्वाधिक 2014 से 2024 के बीच लोकसभा में दोबारा चुने गए 102 सांसदों की औसत संपत्ति में 110% की बढ़ोतरी हुई है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक इन सांसदों की औसत संपत्ति 2014 में ₹15.76 करोड़ रु. थी, जो 2024 में बढ़कर ₹33.13 करोड़ हो गई। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महाराष्ट्र के सतारा से भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले की संपत्ति में हुई है। 2014 में उनकी संपत्ति 60 करोड़ रुपए थी, जो 2024 में बढ़कर 223 करोड़ रुपए हो गई। यानी 10 साल में उनकी संपत्ति में 268% की बढ़ोतरी हुई। रिपोर्ट के अनुसार औसत संपत्ति में प्रतिशत के आधार पर सबसे अधिक बढ़ोतरी झामुमो में दर्ज की गई। इसके सांसदों की संपत्ति में 804% की वृद्धि हुई। एआईएमआईएम दूसरे स्थान पर रही, जिसके सांसद की संपत्ति में 488% बढ़ोतरी दर्ज की गई। तीसरे स्थान पर जदयू रहा, जहां औसत संपत्ति में 259% की वृद्धि दर्ज की गई। गुजरात के जामनगर से भाजपा सांसद पूनमबेन माडम की संपत्ति में 747% की वृद्धि है। मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी की संपत्ति ₹178 से बढ़कर ₹278 करोड़ हो गई। तृणमूल के शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति ₹131 से ₹210 करोड़ हो गई। यानी ₹78 करोड़ बढ़े। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना के दो पोर्टर नाले में गिरे, रेस्क्यू जारी जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को एक अग्रिम पोस्ट के पास सेना के दो पोर्टर (सामान संभालने वाले) सड़क से फिसलकर नाले में गिर गए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पोर्टर 18 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। उनका नाम लियाकत अहमद दीदार और इश्फाक अहमद खटाना है। दोनों चंदूसा के रहने वाला है। वे अपर गुलमर्ग के अनीता पोस्ट जा रहे थे, तभी उनका वाहन फिसल कर नाले में गिर गया। महाराष्ट्र के नासिक में ₹23.40 लाख की ड्रग्स बरामद, 3 लोग गिरफ्तार महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने गुरुवार को एम्फेटामाइन और गांजा के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त नशीले पदार्थों की कुल कीमत करीब ₹23.40 लाख बताई गई है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, मुन्ना कल्लू कोल (40), शांति मुन्ना कोल (33) और अमर मुन्ना कोल (19) को कैथे कॉलोनी स्थित एक कमरे में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपी पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले हैं और नासिक में मजदूरी का काम करते थे। मामले में आगे की जांच जारी है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, 12 जनवरी को युवाओं से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग समारोह में देश के चुनिंदा युवाओं से संवाद करेंगे। प्रतिभागियों को विकसित भारत 2047 विषय पर अपने विचार पेश करने का मौका भी मिलेगा। तीन दिन चलने वाले समारोह में शुभांशु शुक्ला, हरमनप्रीत कौर, पुलेला गोपीचंद, लिएंडर पेस, श्रीधर वेम्बू से भी मुलाकात होगी। दुनियाभर से चुने गए 80 अप्रवासी भारतीय युवा भी इसमें शामिल होंगे। भारत मंडपम में समारोह का शुभारंभ 10 जनवरी को होगा। दूसरे दिन 11 जनवरी को भारत की विश्व कप विजेता महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर युवाओं के साथ फायरसाइड चैट में हिस्सा लेंगी।