भागीरथपुरा में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, नारेबाजी-हंगामा, 3 थानों ने संभाला मोर्चा, जहरीले पानी से अब तक 16 मौत

इंदौर के भागीरथपुरा में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी की जा रही है। बीजेपी कार्यकर्ता 'बाहरी लोग वापस जाओ' के नारे लगा रहे हैं तो कांग्रेसी 'घंटा पार्टी मुर्दाबाद' के नारे लगा रहे हैं। मौके पर मौजूद ...

Jan 3, 2026 - 22:41
 0
भागीरथपुरा में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, नारेबाजी-हंगामा, 3 थानों ने संभाला मोर्चा, जहरीले पानी से अब तक 16 मौत

Bhagirathpura
इंदौर के भागीरथपुरा में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी की जा रही है। बीजेपी कार्यकर्ता 'बाहरी लोग वापस जाओ' के नारे लगा रहे हैं तो कांग्रेसी 'घंटा पार्टी मुर्दाबाद' के नारे लगा रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिस ने मोर्चा संभाला है। यहां 3 थानों के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

ALSO READ: इंदौर में दूषित पानी से मौत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश इंदौर के भागीरथपुरा में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। कांग्रेस नेता दूषित पानी पीने से मृत हुए लोगों के परिजनों से बस्ती में आए थे। वहां भाजपा कार्यकर्ता बस्ती वालों के साथ मिलकर काले झंडे दिखाने लगे और वापस जाओ-वापस जाओ के नारे लगाने लगे।


इसके बाद कांग्रेस नेता भी नारेबाजी करने लगे। विवाद की स्थिति बनने के बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा और गुत्थमगुत्था हो रहे कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया। एक घंटे तक हंगामे के हालत बने। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी, कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा विरोध के बीच कुछ परिजनों से मिले।

ALSO READ: Indore water contamination deaths : इंदौर कांड में बड़ी कार्रवाई, नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव को हटाया गया, CM बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं मृतकों के परिजनों ने स्‍थानीय प्रशासन और पार्षद समेत मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। बाद में पुलिस जवानों ने सख्ती दिखाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस्ती से रवाना किया। हंगामे की स्थिति को देखते हुए तीन थानों का पुलिस बल मौके पर आ गया था।
Edited By: Navin Rangiyal