भतीजी की डोली से पहले उठी चाचा की अर्थी:शादी का कार्ड बांटने गए युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; एक की हालत गंभीर

आरा–बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बढ़िया मोड़ स्थित होटल के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद जख्मी युवक को स्थानीय थाना द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक रखते हो पटना रेफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के पकड़ी थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी स्व. राजेंद्र चौहान के 35 वर्षीय पुत्र सह सुहेल देव भाटी के जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार चौहान उर्फ नेताजी है। अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, एक मौत जख्मी उसी गांव के निवासी हर्ष चौहान का 37 वर्षीय पुत्र व मृतक का दोस्त चंदन कुमार हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि संतोष कुमार चौहान उर्फ नेताजी के भाई नरसिंह चौहान की बेटी व उनकी भतीजी प्रिया चौहान की इसी माह 16 अप्रैल को शादी थी। जिसे लेकर वह उसके शादी का कार्ड बांटने के लिए अपने दोस्त चंदन कुमार के साथ बाइक से पटना अन्य नेताओं के पास गए थे। शादी का कार्ड बांट कर जब वे दोनों वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान बिहिया मोड़ स्थित होटल के समीप अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें संतोष कुमार चौहान उर्फ नेताजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा उनका दोस्त चंदन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय थाना ने दोनों को आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद चंदन कुमार की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। इसके पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जहां एक तरफ लोग उनके घर में उनकी भतीजी प्रिया चौहान की शादी को लेकर खुशियों का माहौल था। भतीजी की डोली से पहले उठी चाचा की अर्थी वहीं उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में शादियों को लेकर खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। जिस घर से भतीजी की डोली उठने वाली थी। उसी घर से उसकी डोली उठने से पहले ही उसके चाचा की अर्थी उठ गई। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी लक्ष्मी देवी व एक पुत्र आदर्श एवं एक पुत्री गुड़िया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Apr 9, 2025 - 12:23
 0