बॉलीवुड अभिनेता शहजाद और अली खान पहुंचे अजमेर:बोले- कश्मीर में हुई घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया, पूरा देश सदमे में
बॉलीवुड अभिनेता शहजाद खान और अली खान शुक्रवार को अजमेर पहुंचे। यहां दोनों अभिनेताओं की ओर से विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत की। जियारत कर देश में अमन चैन शांति भाईचारा बना रहे इसे लेकर दुआ मांगी। इस मौके पर दोनों अभिनेताओं ने पहलगाम में हुई घटना पर रोष जताया और कहा कि इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया। इससे पूरा देश सदमे में है। सरकार को जल्द इस सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बॉलीवुड अभिनेता अली खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जम्मू कश्मीर में जो हुआ वह सिर्फ कश्मीर में नहीं पूरे हिंदुस्तान में हुआ है। इसकी लहर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में भी है। हम सभी शॉक्ड हैं और हमारी शूटिंग भी बंद है, हमें अच्छा भी नहीं लग रहा है। अली ने कहा कि 26 लोगों ने कुर्बानी दी है। यह एक बहुत बड़ा दर्दनाक हादसा है। इसकी भरपाई धीरे-धीरे होगी। हम सभी को एक होकर मिलकर लड़ाई लड़नी चाहिए। आतंकवाद का कोई मजहब नहीं है, यह किसी के भी नही। इनकी कोई जात नहीं होती है। सरकार को बदला लेना चाहिए। अली ने कहा कि इस वक्त कश्मीर के लोगों के लिए बिजनेस का वक्त था। टूरिस्ट जाना चाह रहे थे। हमारी शूटिंग एक हफ्ते की वहां पर थी। सरकार से कहां पर चूक हुई इसे देखना चाहिए। दरगाह में हाजिरी देकर शहीद हुए लोगों के परिवारों को हिम्मत देने के लिए दुआ की है। इस घटना से देश सदमे में शहजाद खान कहा कि अजमेर दरगाह जियारत के लिए आए थे। देश की अमन चैन शांति भाईचारा बना रहे हैं इसे लेकर दुआ की है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर उन्होंने कहा कि बहुत ही दुखदायक घटना हुई है। इंसानियत को शर्मसार किया गया है। पूरा देश इस घटना से सदमे में है। सरकार से यही मांग है कि जिन्होंने भी यह घटना कार्य की उन्हें पकड़ कर सख्त कार्रवाई की जाए। हम देश में अमन और शांति चाहते हैं यह सब नहीं चाहते। (फोटो-वीडियो सहयोग-नजीर कादरी)
