बिहार अपडेट्स:बरौनी खाद कारखाने में मिला इंजीनियर का शव; गया में कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस के पहिए में लगी आग

बरौनी के हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड(हर्ल) खाद कारखाना में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शव प्लांट के अंदर मिला है। मृतक इंजीनियर का नाम नवीन कुमार(36) है, जो नालंदा का रहने वाला है। मृतक के भाई राहुल ने कंपनी के मैनेजर पर हत्या का आरोप लगाया है। राहुल का कहना है, 'नवीन के चेहरे पर मुक्के के निशान मिले हैं। लाश को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि पहले चेहरा, सिर और छाती पर पिटाई की गई। उसके बाद लाश को फंदे से लटका दिया गया है।' पूरी खबर पढ़ें... पढ़िए बिहार की अन्य बड़ी खबरें... कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस के पहिए में लगी आग गया-कोडरमा रेल रूट पर रविवार रात कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस के पहिए में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। यात्री सामान लेकर ट्रेन से उतरकर भागने लगे। जानकारी मिलते ही तुरंत ट्रेन को रोका गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक गाड़ी टनकुप्पा स्टेशन पर रुकी रही। आग बुझाने के बाद गाड़ी को रवाना किया गया। घटना टनकुप्पा और पहाड़पुर स्टेशन के बीच है। एक ही परिवार के 6 लोग घायल बगहा में रविवार को कार हादसे में एक परिवार के 6 लोग घायल हो गए। वाल्मीकिनगर से बगहा लौट रही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहन को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। बगहा के कैलाश नगर का यह परिवार रविवार को वाल्मीकिनगर घूमने गया था। सोमवार सुबह वापस घर लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना -वाल्मीकिनगर मुख्य मार्ग पर ​​​​​हरदिया चाती के पास की है।

Jun 2, 2025 - 11:28
 0