पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहर:भाई ने जबरन यूरिया खाद खिलााने का लगाया आरोप, 10 साल पहले हुई थी शादी

नवादा में महिला ने पति से विवाद के बाद यूरिया खाद खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना हिसुआ प्रखंड के शिवनारायण बीघा गांव की है। परिवार को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। घायल की पहचान करू चौहान की पत्नी संध्या देवी के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद संध्या देवी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। संध्या देवी की शादी को 10 साल हो चुके हैं और उनके तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना संध्या देवी के भाई ने पुलिस और आपातकालीन सेवा 112 को दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन को जबरन जहर खिलाया गया। थाना प्रभारी ने की जांच नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने आधी रात को मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। संध्या देवी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने स्वयं जहर खाया था। अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jun 18, 2025 - 14:41
 0