पूर्णिया में एक्साइज सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा:8 सेंटर्स पर 3,625 हजार अभ्यर्थी हुए शामिल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीसीटीवी से निगरानी

पूर्णिया में कड़ी सुरक्षा के बीच एक्साइज सब इंस्पेक्टर(मद्य निषेध अवर निरीक्षक) भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। कुल 8 सेंटर्स पर करीब 3,625 हजार अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हुए। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई। गहन 'फ्रिस्किंग'(जांच) के बाद प्रवेश की अनुमति दी गई। सुबह 10:30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। साथ ही, मोबाइल या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाना प्रतिबंधित है। परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सदर एसडीएम दीक्षित श्वेतम और सदर एसडीपीओ अभिनव परासर खुद से मॉनिटरिंग करते नजर आए। सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई। सीसीटीवी से निगरानी रखी गई। परीक्षार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली का इस्तेमाल किया गया। अलर्ट मोड में साइबर सेल सभी केंद्रों के 500 गज के दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी। किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह फैलाने वालों पर जिला साइबर सेल द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति के लिए जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा। 06454-243000 / 242310 / 241555 पर संपर्क कर सकते हैं। कुल 8 सेंटर्स पर एग्जाम जिला मुख्यालय में निर्धारित परीक्षा केंद्र में बीबीएम उच्च विद्यालय, एसआर डीएभी पब्लिक स्कूल चुनापुर रोड, जिला स्कूल, जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय गुलाब बाग, डॉन बॉस्को स्कूल मरियम नगर, अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलौरी, पूर्णिया, उर्स लाईन कॉन्वेंट कन्या उच्च विद्यालय कोशी कॉलोनी, मध्य विद्यालय उफरैल रामनगर शामिल है।

Jul 12, 2026 - 13:37
 0