BJP कार्यालय के पास आत्मदाह का प्रयास:हिरासत में वार्ड संघ के प्रदेश अध्यक्ष और सदस्य, पहले से अलर्ट थी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम
पटना में BJP कार्यालय के पास वार्ड संघ के सदस्य अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इससे पहले आक्रोशितों ने मांग पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन की टीम भी अलर्ट थी। वहीं जैसे ही वार्ड संघ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश कुमार चौधरी और कमोद कुमार वहां आत्मदाह करने पहुंचें। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों को थाने पर रखा गया है थानेदार राजन कुमार ने बताया कि वार्ड संघ की ओर से BJP दफ्तर में आत्मदाह करने की सूचना दी गई थी। समय से पहले वहां पुलिस मौजूद थी। जैसे ही वो लोग वहां पहुंचें, संघ के प्रदेश अध्यक्ष और सदस्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। थाने पर फिलहाल दोनों को रखा गया है।
