नारनौल में सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की चेतावनी:नगर परिषद में बैठक कर उठाई समान काम–समान वेतन के बकाया एरियर की मांग

हरियाणा के नारनौल में नगर परिषद नारनौल के सफाई कर्मचारियों ने समान काम–समान वेतन के बकाया एरियर की मांग को लेकर काम छोड़ हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2017 से 2023 तक का बकाया एरियर अब तक नहीं दिया गया है, जबकि हरियाणा प्रदेश की अधिकांश नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में यह भुगतान पहले ही किया जा चुका है। नगर परिषद परिसर में आज नप कर्मचारियों ने धरना दिया। धरने की अध्यक्षता कर रहे राहुल सारवाण ने की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मजबूर होकर काम छोड़ हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर प्रशासन की होगी। कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी वे कई बार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल और आंदोलन कर चुके हैं। पहले दिया गया था 15 दिन का समय नगर प्रशासन नारनौल की ओर से उन्हें 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन करीब पांच महीने बीत जाने के बावजूद न तो कोई समाधान हुआ और न ही प्रशासन ने कर्मचारियों से कोई वार्ता की। इसके बाद कर्मचारियों ने पत्र के माध्यम से भी अपनी मांगों से प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन फिर भी कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। पूरे प्रदेश में दिया जा रहा इस स्थिति से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों का सवाल है कि जब पूरे हरियाणा में समान काम–समान वेतन का एरियर दिया जा चुका है, तो जिला महेंद्रगढ़ के कर्मचारियों को इससे वंचित क्यों रखा जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया एरियर का भुगतान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। ये रहे मौजूद धरने में राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सगेलिया, सुरेश कुमार जैदिया, महावीर प्रसाद, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र सोयत सहित अमित कुमार, भूपेंद्र, देवानंद, रमेश कुमार, निरंजन लाल, भीम सिंह, प्रताप सिंह, रिंकू, आशु, सुरेंद्र, संतलाल, रोशन लाल, लखन, विक्रम, रमन, राजू, मनोज बोयत, जोगिंदर, श्याम सुंदर, कमल, विनोद, नीरज, नाथू, मनोज, देवी, बबली, कांता, निर्मला, सुनीता, संगीता, ममता देवी, बबली, सुनीता, नीलम सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Jan 6, 2026 - 16:13
 0