धोरैया प्रखंड कार्यालय का राजद विधायक ने किया औचक निरीक्षण:बांका में अंचलाधिकारी समेत कई अधिकारियों को लगाई फटकार, DM से की शिकायत
बांका में राजद के धोरैया विधायक भूदेव चौधरी ने अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। विधायक के अचानक पहुंचते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। सबसे पहले उन्होंने आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया। वहां मौजूद प्रभारी अंचलाधिकारी काजल कुमारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आरटीपीएस कर्मी छात्र-छात्राओं को जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर बेवजह परेशान करते हैं। अवैध वसूली की भी शिकायतें मिल रही हैं। दलालों का अड्डा बना अंचल कार्यालय मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत की कि अंचल कार्यालय दलालों का अड्डा बन गया है। आम लोगों को अंचलाधिकारी से मिलने में परेशानी होती है। विधायक ने अंचलाधिकारी को सख्त हिदायत दी कि कार्यशैली में सुधार करें और आम लोगों से सरलता से पेश आएं। धोरैया प्रखंड कार्यालय के शौचालय में गंदगी देख विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ, बीपीआरओ और मनरेगा पीओ के कार्यालय बंद मिले। इसके बाद विधायक ने जमीन सर्वे कार्य का जायजा लिया। कई खामियां मिलने पर उन्होंने कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। चकबंदी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। विधायक ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आभा आनंद को भी फटकार लगाई। उन्हें अनुशासन में रहने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मनरेगा कार्यालय में ऑपरेटर को जॉब कार्ड बनाने में पारदर्शिता बरतने को कहा। DM से की पदाधिकारियों की शिकायत निरीक्षण के दौरान विधायक ने जिला अधिकारी अंशुल कुमार से फोन पर बात की। प्रभारी अंचलाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की कार्यशैली की शिकायत की। उन्होंने कहा कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो सभी अधिकारियों की लिखित शिकायत वरीय अधिकारियों से की जाएगी। निरीक्षण के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार, प्रभारी अंचलाधिकारी काजल कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आभा आनंद, राजद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव, समाजसेवी वाजिद अंसारी, असलम खां, युवा राजद प्रदेश सचिव नयन सिंह नटवर और श्याम सिंह मौजूद थे।