दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:कानपुर देहात में पकड़ा गया, 22 मई को दर्ज हुआ था मुकदमा

कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। मामला 22 मई 2025 का है, जब एक व्यक्ति ने थाना रसूलाबाद में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि आरोपी कानपुर नगर के थाना अरौल क्षेत्र के हिंदुपुर का रहने वाला सलमान है। वह करीब 18 वर्ष का है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं। 24 मई 2025 को सुबह करीब 11:50 बजे पुलिस ने आरोपी को बिषधन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने रसूलाबाद पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद में महिला और बालिका सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

May 24, 2025 - 17:07
 0