दादरी में सफाई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर दिया धरना:मांगें पूरी नहीं होने पर आरपार की लड़ाई की चेतावनी,लगेंगे कूड़े के ढेर
चरखी दादरी शहर में सफाई कर्मचारियों में गुरुग्राम में हटाए गए कर्मचारियों व दूसरी लंबित मांगों को लेकर रोष बना हुआ है। उसी के चलते उन्होंने शुक्रवार को दादरी नगर परिषद कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और अनिश्चित कालीन हड़ताल कर आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है। नारेबाजी की बता दे कि सफाई कर्मचारियों में गुरुग्राम में हटाए गए सफाई कर्मियों व उनकी लंबित मांगों को लेकर रोष बना हुआ है। सफाई कर्मचारी शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए और उसके बाद जिला प्रधान चंद्रभान की अगुआई में भूख हड़ताल शुरू की और धरने पर बैठकर नारेबाजी की । सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप इस दौरान दादरी इकाई प्रधान सूरज ने कहा कि सरकार बार-बार उनसे उनकी मांगों को पूरा करने का वादा करती है लेकिन बाद में मुकर जाती है। जिसके चलते उनकी मांगें लंबित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है।
20 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल
रोष जता रहे कर्मचारियों ने कहा कि 13 और 14 मई को उन्होंने उल्टी झाडू कर रोष प्रदर्शन किया था। वहीं आज वे भूखहड़ताल पर हैं। इसके बाद 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। यदि फिर भी सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लेंगे और शहर में कूड़े के ढेर लगेंगे।
अनिश्चितकालीन की चेतावनी
कर्मचारियों ने कहा कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद भी उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो राज्य कार्यकारिणी आगामी बड़ा निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानने पर कर्मचारी आंदोलन की राह अपनाएंगे और शहर में कूड़े के ढेर लगेंगे उसके लिए सरकार व प्रशासन जिम्मेवार होगी।
ये बैठे भूख हडताल पर
लंबित मांगों को लेकर आज चरखी दादरी में जिला प्रधान चंद्रभान की अध्यक्षता में आयोजित भूख हड़ताल में सफाईकर्मी गब्बर सिंह, सूरज, हरिचंद, जयबीर, सरोज, सुनीता, शकुंतला, बबली, उर्मिला, सुमन, कर्मो देवी भूख हड़ताल पर बैठे। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि यह एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल सरकार जगाने के लिए है। यदि सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।
ये हैं मुख्य मांगे
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले रोष जता रहे कर्मचारियों ने कहा कि गुरुग्राम में हटाए गए 3480 सफाई कर्मचारियों व हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों की छंटनी रद्द कर ड्यूटी पर वापिस ले,सभी दैनिक वेतन भोगी, निगम रोल व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को पक्का करें। कच्चे सफाई व सीवर कर्मचारियों का वेतन 27 हजार रुपए किया जाए। ठेका प्रथा बंद की जाए। कच्चे कर्मचारियों को रिटायरमैंट पर 10 लाख रुपए और मृत्यु होने पर 20 लाख रुपए और उनके आश्रितों को पक्की नौकरी दी जाए।