कुरुक्षेत्र में इल्लीगल रह रहे लोगों की धरपकड़ शुरू:बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर नजर; पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन; बायोमैट्रिक से वेरिफिकेशन

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जिला पुलिस ने बांग्लादेशी, रोहिंग्या और इल्लीगल रह रहे लोगों की धरपकड़ का काम शुरू कर दिया है। इसे लेकर पूरे जिले में विशेष तौर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शक होने पर पुलिस ID चेक करने के साथ उसका बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन कर रही है। अगर कोई इल्लीगल रहता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। SP नीतिश अग्रवाल ने सर्च ऑपरेशन के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई हैं। इसके अलावा थाना और पुलिस चौकी इंचार्ज अपने एरिया में सर्च कर रहे हैं। आज पुलिस ने ईंट भट्ठों, फैक्ट्रियों, निर्माण स्थलों, होटलों, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ब्रह्मसरोवर, सराय, झुग्गी-झोपड़ियों और किराए के मकानों पर दबिश दी। यहां मजदूरी या घरेलू कामकाज में लगे संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनकी ID जांची गई। मौके पर वेरिफिकेशन पुलिस आधार कार्ड संदिग्ध पाए मिलने पर मौके पर ही उसका बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन कर रही है। थाना और चौकी इंचार्ज अपने एरिया में नजर रख रहे हैं। खुफिया तंत्र भी संदिग्धों पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि ये ऑपरेशन किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए है। इल्लीगल रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें वापस भेजा जाएगा। उधर, पुलिस प्रशासन ने पब्लिक से सहयोग की अपील की। अगर अपने आसपास कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

May 21, 2025 - 20:35
 0