तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव:1100 महिलाएं कलश लेकर चली, नाचते गाते निकले भक्त

श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर प्रबंध समिति, छावनी की ओर से तीन दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। आज श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर छावनी से कलश यात्रा निकाली गई, जो नगर निगम कॉलोनी मार्ग से होते हुए श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर छावनी पर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाएं सिर पर 1100 कलश धारण कर चल रहीं थीं। बैंड पर ‘घूमा दे म्हारा बालाजी घूमर घूमर घोटो..खुश होंगे हनुमान, राम राम रटे जा..’,सरीखे भजनों पर युवक युवतियां झूमते नाचते निकले। कलश यात्रा मार्ग को भगवा पताकाओं और तोरण द्वारों से सजाया गया। अलग अलग जगहों पर सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं की ओर से पुष्पवर्षा और अल्पाहार से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान बजरंग बली के जयकारों से परिसर गूंज उठा। समिति के अध्यक्ष गजानंद जैन ने बताया कि शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह 9 बजे श्री मंशापूर्ण बालाजी का पंचामृत से महाअभिषेक किया जाएगा। इस दौरान प्रतिमा का स्वर्ण श्रंगार होगा। 5 पंडितों के द्वारा पूजन किया जाएगा। इसके बाद शाम को 125 दीपक से महाआरती होगी। रात 9 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सुप्रसिद्ध गायक कलाकार छोटू सिंह रावणा एंड पार्टी बाड़मेर द्वारा भजन गाएगी। 31 जोड़ों का निशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष गजानंद जैन ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे से मंदिर प्रांगण छावनी पर सर्वजातीय निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें 31 जोड़ो का विवाह संपन्न होगा। सभी जोड़ों की बैंडबाजे के साथ निकासी निकाली जाएगी। इसके बाद तोरण, वरमाला और कन्यादान की परंपरा का निर्वहन होगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन में विभिन्न संस्थाएं और सर्व समाज के लोग कन्यादान करेंगे। दोपहर 1 बजे से विशाल आम भंडारा आयोजित किया जाएगा। जिसमें 70 हजार से अधिक लोग प्रसादी ग्रहण करेंगे।

Apr 11, 2025 - 17:19
 0