डबवाली में युवक पर सांड ने किया हमला, हालत गंभीर:लघुशंका के लिए खेत में जा रहा था; सींग और मुंह से किए वार
सिरसा जिले के डबवाली खंड की उपतहसील गोरीवाला के गांव बिज्जुवाली में शनिवार अलसुबह एक प्रवासी मजदूर पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, 14-15 वर्षीय रविंद्र निवासी पटना (बिहार) धान की पराली से गट्टी बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार सुबह वह लघुशंका के लिए खेतों की ओर गया था। इसी दौरान घने कोहरे के बीच खेतों में घूम रहे एक आवारा सांड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। सांड ने सींगों और मुंह से किए कई वार
एक अन्य मजदूर ने खेतों की ओर आते हुए सांड को रविंद्र पर सींगों से प्रहार करते देखा। उसने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया। सांड इतना आक्रोशित था कि उसने रविंद्र पर लगातार सींगों और मुंह से वार किए, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। लोडर की मदद से छुड़ाया गया घायल मजदूर
लोगों ने अपने स्तर पर सांड से मजदूर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सांड उनकी ओर आने वाले लोगों को भी धमका रहा था। अंततः पास के गांव से एक लोडर मंगवाया गया, जिसे सांड के पीछे लगाया गया। इसके बाद ही रविंद्र को सांड के चंगुल से छुड़ाया जा सका। गंभीर हालत में सिरसा रेफर, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
सांड के हमले से रविंद्र के मुंह और पैरों पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे पहले एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक उसका उपचार सिरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। रविंद्र पिछले डेढ़ वर्ष से इस फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था।