जालोर में आगामी 4 दिन तक गर्मी-लू का अलर्ट:दिन का तापमान 40.5 डिग्री दर्ज, उमस से आमजन को हो रही परेशानी

जालोर में आग बरसाने वाली धूप व गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 25 मई तक 4 दिन तक तेज गर्मी के साथ लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने इन 4 दिनों में अधिकतम पारा 43 डिग्री के आस पास रहने की आशंका जताई है। ऐसे में अगले 4 दिनों में भीषण गर्मी का असर रहेगा। हालांकि मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि अब भी पारा 40 डिग्री से पार होने से भीषण गर्मी का दौर जारी है। बुधवार सुबह ही तेज गर्मी रही दोपहर होते होते भीषण गर्मी के चलते लोगों के हाल बेहाल हो गए। दोपहर में शहर की व्ययस्तम रहने वाली सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही कम दिखी। लोग घरों में बैठे रहे। लोग गर्मी से बचाव के उपाय करके ही घरों से बाहर निकले। तेज गर्मी व उमस के आगे कूलर भी राहत नहीं दिला पा रहे हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए बस स्टॉप पर यात्रियों की सुविधा के लिए टैंट लगाकर छाया की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.5 व न्यूनतम 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार जालोर में गुरुवार को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की औसत गति से गर्म हवा चलेगी। आगामी दिनों 23 और 24 मई को 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से सतही हवाएं चलेंगी।

May 22, 2025 - 11:43
 0