जमुई को मिले नए सिविल सर्जन:डॉक्टर अशोक ने संभाला पदभार, कहा-सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता

जमुई के 27वें सिविल सर्जन के रूप में अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। सदर अस्पताल स्थित कार्यालय में उन्होंने कहा कि जिलेवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। नवपदस्थापित सिविल सर्जन अशोक कुमार सिंह मूल रूप से बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल गांव के निवासी हैं। स्वास्थ्य विभाग में उनका लंबा अनुभव है; वे वर्ष 2001 से कार्यरत हैं और पिछले 21 वर्षों से भागलपुर जिले में सर्जन इंचार्ज के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्हें पहली बार जमुई जिले में सिविल सर्जन के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था पर जताई नाराजगी पदभार ग्रहण करने के बाद सिविल सर्जन सिंह ने जिले की वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व पदाधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए नियमित मासिक बैठकें नहीं की जाती थीं, जिससे व्यवस्था प्रभावित हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करना और अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना होगा। सिविल सर्जन के रूप में पदभार ग्रहण करने पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार सहित अन्य चिकित्सकों और कर्मियों ने अशोक कुमार सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Dec 30, 2025 - 18:08
 0