चरखी दादरी में पत्नी का गला घोंटकर हत्या:2 साल पहले हुई थी शादी, पति से अक्सर रहता था झगड़ा

चरखी दादरी में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। करीब 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है। घटना शहर के वार्ड नंबर-12 के कबीर नगर की है। मृतका की पहचान करीब 26 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। उसकी शादी रोहतक के गांव भगवतीपुर से दादरी में हुई थी। अभी तक उनकी कोई संतान नहीं है। घर में अक्सर होता था झगड़ा जानकारी के मुताबिक घर में अक्सर झगड़ा होता था। आशंका जताई जा रही है कि घरेलू क्लेश के चलते पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की है। सूचना मिलने के बाद डीएसपी धीरज कुमार ने भी मौके का मुआयना किया है, वहीं FSL की टीम मौके पर पहुंची है और निरीक्षण किया जा रहा है।

Apr 22, 2025 - 12:49
 0