करनाल पुलिस के हत्थे चढ़े चार चोर:मोबाइल टावरों से चुराए थे कीमती उपकरण, 6 रिमोट रेडियो यूनिट बरामद

हरियाणा के करनाल में निसिंग पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती रिमोट रेडियो यूनिट चोरी करने वाले चार आरोपियों को करनाल से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई छह यूनिट बरामद कर ली हैं। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी दिन में मोबाइल टावरों की रैकी कर रात के समय वारदात को अंजाम देते थे। शिकायत के बाद पुलिस ने की जांच करनाल के बसताड़ा गांव निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह R.S. SECURITY कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। यह कंपनी इण्डस कंपनी के मोबाइल टावरों की सुरक्षा का कार्य करती है। नवीन कुमार के अनुसार, इण्डस कंपनी का एक टावर निसिंग में अनाज मंडी के सामने लगा हुआ है। 13 मार्च 2025 की रात करीब 2:04 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने इस टावर से एक ERICSSON कंपनी का रिमोट रेडियो यूनिट (RRU) और 5 ZTE कंपनी के RRU चोरी कर लिए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। चार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, चोरी का सामान बरामद पुलिस ने जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई। जिसमें विनोद उर्फ विनोदी पुत्र निगाहिया, पवन कुमार उर्फ बौनी पुत्र धर्म सिंह, कुलदीप उर्फ दीप्पड़ व विनोद उर्फ कुकू पुत्र अन्नतराम शामिल है। सभी आरोपी करनाल जिले के गोहिदा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई छह रिमोट रेडियो यूनिट बरामद की हैं, जो मोबाइल टावर से चोरी की गई थीं। दिन में करते थे रेकी, रात को वारदात को देते थे अंजाम जांच अधिकारी एएसआई कर्मबीर ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि ये आरोपी पहले दिन में मोबाइल टावरों की रेकी करते थे और फिर रात के समय चोरी की योजना बनाते थे। आरोपियों ने 12 मार्च की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वे पहले टावर के आसपास घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते थे, फिर जब उन्हें मौका मिलता, तो रात के समय टावर से कीमती उपकरण चोरी कर लेते थे। पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, भेजे गए जेल गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने अन्य जगहों पर भी इसी तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

Mar 29, 2025 - 16:56
 0