खेत की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प:मुंगेर में लोहे की रॉड और लाठी से हमला, 18 साल का युवक घायल
मुंगेर के जमालपुर ब्लॉक के इटहरी गांव में खेत की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मंगलवार को हुई इस घटना में 18 वर्षीय मुरारी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नया रामनगर थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत ईटहरी की है। खेत की घेराबंदी करने पर विवाद मुरारी कुमार ने बताया कि उनके खेत और खलिहान में मवेशी घुस जाते थे। इसलिए वह अपने खेत की घेराबंदी कर रहे थे। इसी दौरान गांव के संजय चौधरी और अजय चौधरी ने उन्हें रोका। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और लाठी-डंडे चलने लगे। आरोपी संजय और अजय चौधरी ने लोहे की रॉड और लाठी से मुरारी पर हमला कर दिया। इस हमले में मुरारी का सिर फट गया। परिजनों ने उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। थाने में दो लोगों के खिलाफ शिकायत पीड़ित मुरारी ने बताया कि इस मारपीट में उनके परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में इस तरह की घटनाएं आए दिन होती हैं। पीड़ित ने थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है। थानाध्यक्ष तारकेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
