खगड़िया विधानसभा में जेडीयू उम्मीदवार बबलू मंडल जीते:चंदन यादव को लगभग 23 से ज्यादा मतो से हराया, समर्थकों ने मनाया जश्न

खगड़िया विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के उम्मीदवार बबलू मंडल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उनकी इस जीत से खगड़िया क्षेत्र के निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बबलू मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंदन यादव को लगभग 23415 वोटों के बड़े अंतर से हराया। उन्हे 93988 वोट मिले। यह जीत एनडीए गठबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। जीत की खबर मिलते ही मानसी प्रखंड के बलहा पंचायत स्थित छोटी बलहा में समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गईं। भाजपा के पूर्व मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजाराम सिंह ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को एनडीए गठबंधन पर पूरा भरोसा था, जिसका परिणाम बबलू मंडल की जीत के रूप में सामने आया है। इसके अलावा, मानसी नगर पंचायत के मानसी बाजार में भी लोगों ने बबलू मंडल की जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर गुड्डू साह, गोपालकृष्ण चौधरी, संतोष कुमार सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

Nov 14, 2025 - 20:51
 0