कैथल का 10वीं का बोर्ड परिणाम रहा 94.50%:योगेश ने हासिल किए 496 अंक, डीईओ ने दी बधाई

कैथल का 10वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम इस बार 94.50% रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 96.77 प्रतिशत रहा था। इस बार जिले में 13307 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी, जिसमें से 12575 विद्यार्थी पास हुए। 523 विद्यार्थी फेल हुए, जबकि 209 की कंपार्टमेंट आई। इस बार परिणाम में बीते सत्र की अपेक्षा दो प्रतिशत से अधिक कमी आई है। जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने पास हुए विद्यार्थियों को सफलता पर बधाई दी व जो विद्यार्थी सफल नहीं हो पाए, उन्हें और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। योगेश का शानदार प्रदर्शन कलायत के गांव मटौर स्थित शहीद भगत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र योगेश शर्मा ने हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। योगेश ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में योगेश को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके सहपाठियों ने भी उत्साह के साथ बधाई दी। पिता हैं अकाउंटेंट योगेश की मां प्रियंका देवी गृहिणी हैं और पिता मेहर सिंह एक राइस मिल में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत हैं। प्रियंका देवी ने कहा कि योगेश की इस सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों और उसकी स्वयं की मेहनत को जाता है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं केवल साधारण शिक्षा प्राप्त हैं, लेकिन योगेश ने अपनी लगन और अध्यापकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की है। पिता मेहर सिंह ने कहा कि माता-पिता केवल सुविधाएं उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने योगेश की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उनके अनुसार योगेश पढ़ाई में तेज और स्वभाव से थोड़ा नटखट है।

May 17, 2025 - 16:47
 0