कुरुक्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र छीना:मॉर्निंग वॉक कर रही थी, पीछाकर बाइक पर आए 2 नकाबपोश बदमाश
कुरुक्षेत्र में 2 नकाबपोश बदमाशों ने महिला के साथ झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया। महिला अपने घर के पास मॉर्निंग वॉक कर रही थी। झपटमारी के बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, मगर आरोपी भागने में कामयाब रहे। जल्दबाजी में महिला उनकी बाइक का नंबर भी नोट नहीं कर पाई। इस एरिया में 15 मई को भी महिला के कानों से बालियां छीनी गई थी। 6 बजे टहलने निकली थी महिला सेक्टर-3 की रहने वाली निशा के मुताबिक, वे रोज की तरह कल सुबह करीब 6 बजे टहलने निकली थीं। जब वह सेक्टर-3 के मकान नंबर 719 के पास पहुंची, तभी बाइक पर 2 युवक आए और उसके गले से सोने की करीब सवा तोले की चेन और 2 तोले का मंगलसूत्र झपट कर भाग गए। उसने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाकर भाग गए। मामले की जांच कर रही पुलिस महिला ने शोर भी मचाया, मगर कोई मदद नहीं मिल सकी। घर आकर उसने सारी जानकारी घरवालों को दी और पुलिस को सूचना दी। उधर, सेक्टर-4 चौकी के इंचार्ज प्रिंस ने बताया कि शिकायत पर सिटी थाना थानेसर में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
