एसएसपी श्री अजय गणपति की अध्यक्षता में सिडकुल के एचआर व प्लांट हेड के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी संपन्न*

एसएसपी श्री अजय गणपति की अध्यक्षता में सिडकुल के एचआर व प्लांट हेड के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी संपन्न*

Apr 25, 2026 - 23:36
 0
एसएसपी श्री अजय गणपति की अध्यक्षता में सिडकुल के एचआर व प्लांट हेड के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी संपन्न*

*एसएसपी श्री अजय गणपति की अध्यक्षता में सिडकुल के एचआर व प्लांट हेड के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी संपन्न*

आज दिनांक 20.04.2026 को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति की अध्यक्षता में सिडकुल रुद्रपुर एवं नगर की मुख्य कंपनियों के प्लांट हेड और एचआर हेड के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। 

यह बैठक औद्योगिक क्षेत्र में विगत दिनों हुए प्रदर्शनों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और भविष्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। 

गोष्ठी में एसएसपी श्री अजय गणपति द्वारा औद्योगिक शांति और सुरक्षा प्रबंधन हेतु निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए:

*संवाद और समन्वय:* 

एसएसपी महोदय द्वारा कंपनियों के प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि वे श्रमिकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें ताकि किसी भी प्रकार के असंतोष को समय रहते आंतरिक रूप से सुलझाया जा सके और विरोध प्रदर्शन जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।

*सुरक्षा एवं सीसीटीवी:*

 कंपनियों को अपने गेट और बाहरी परिसरों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके।

*त्वरित पुलिस कार्यवाही:*

एल०आई०य, थानाध्यक्ष पंतनगर और चौकी प्रभारी सिडकुल को निर्देशित किया गया कि वे औद्योगिक इकाइयों के साथ समन्वय बढ़ाएं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस तत्काल कार्यवाही कर सके।

बैठक में उपस्थित प्लांट हेड और एचआर हेड ने भी अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर एसएसपी महोदय ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही सख्त लहजे में कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की शांति भंग करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।