आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर साइकिल सवार की मौत:कोयला फैक्ट्री से काम करने के बाद घर लौट रहे थे, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान धमनिया गांव निवासी भगवान पासवान(56) के तौर पर हुई है। कोयला फैक्ट्री में काम करते थे। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र की है। मृतक के भतीजे मुन्ना कुमार ने बताया कि काम खत्म होने के बाद चाचा घर लौट रहे थे। सहंगी मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए चाचा को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक चार भाई-बहन में दूसरे स्थान पर थे। परिवार में पत्नी लालपातो देवी, दो पुत्री रीना कुमारी, रानी कुमारी और दो पुत्र पंकज पासवान, दीपक पासवान है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Aug 22, 2026 - 09:05
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.