PM मोदी ने पूर्व पीएम वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, लखनऊ में करेंगे 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन

दुनियाभर में आज क्रिसमस का त्योहार बेहद हर्ष और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। चर्चों में प्रार्थनाएं हो रही हैं और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार को लेकर बाजारों और पर्यटक स्थलों पर भी चहल-पहल बढ़ी हुई है। इसी बीच आज पूर्व पीएम ...

Dec 25, 2025 - 18:39
 0
PM मोदी ने पूर्व पीएम वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, लखनऊ में करेंगे 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन

PM Modi
दुनियाभर में आज क्रिसमस का त्योहार बेहद हर्ष और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। चर्चों में प्रार्थनाएं हो रही हैं और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार को लेकर बाजारों और पर्यटक स्थलों पर भी चहल-पहल बढ़ी हुई है। इसी बीच आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती भी है।

भाजपा पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन करेंगे। यहां अटल जी के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भव्य कांस्य प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। स्थल पर एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी बनाया गया है जो इन तीनों राष्ट्रनिर्माता नेताओं के योगदान को दर्शाता है।

पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 'सदैव अटल' स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

नए युग की शुरुआत का गवाह बनेगा लखनऊ : इस परिसर को एक राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में देखा जा रहा है जो भविष्य की पीढ़ियों को नेतृत्व, सेवा और सांस्कृतिक चेतना की प्रेरणा देगा। इस भव्य उद्घाटन समारोह में 2 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखनऊ एक नए युग की शुरुआत का गवाह बनेगा। पीएम मोदी दोपहर 2.30 बजे वह इस विशाल स्मारक का उद्घाटन करके एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में क्या है खास : 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला यह परिसर 230 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इस परिसर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न वाजपेयी की 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं हैं, जो भारत के राजनीतिक चिंतन, राष्ट्र निर्माण और सार्वजनिक जीवन में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक हैं। इसमें कमल के आकार की संरचना में निर्मित एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी है, जो लगभग 98,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
Edited By: Navin Rangiyal