LIVE: अयोध्या में रामलला का अभिषेक, अनुष्ठान में राजनाथ और सीएम योगी भी शामिल

Latest News Today Live Updates in Hindi : अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर रामलला का अभिषेक आज पूरे विधि-विधान से किया जा रहा है। इस अवसर पर राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे। पल पल की जानकारी...

Dec 31, 2025 - 15:20
 0
LIVE: अयोध्या में रामलला का अभिषेक, अनुष्ठान में राजनाथ और सीएम योगी भी शामिल

ayodhya Latest News Today Live Updates in Hindi : अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर रामलला का अभिषेक आज पूरे विधि-विधान से किया जा रहा है। इस अवसर पर राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे। पल पल की जानकारी...

-यूपी में एसआईआर की समय-सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है और अब इसकी पहली कच्ची सूची 6 जनवरी को जारी होगी। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक निर्धारित की गई है। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा।

-गिग वर्कर्स की हड़ताल के चलते आज यानी 31 दिसंबर को फूड डिलीवरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे ग्राहकों और रेस्तरां दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ALSO READ: 31 दिसंबर को हड़ताल पर डिलीवरी बॉय, स्विगी, जोमेटो जैसी कंपनियों का क्या होगा?अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर आज रामलला का अभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे और ध्वजारोहण करेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का विराजमान होना प्रतीक है कि सदियों के संघर्ष को समाप्ति मिली और वेदना को विराम मिला। हमारी तीन पीढ़ियों की साधना और संघर्ष, पूज्य साधु-संत गण के आशीर्वाद और 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास की परिणति है कि आज हम इस पावन पल के साक्षी बन रहे हैं।  आज प्रत्येक रामभक्त के हृदय में संतोष है। सियावर रामचन्द्र भगवान की जय!देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने के बाद उल्टी दस्त से 8 लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने मात्र 3 लोगों की मौत की ही पुष्‍टि की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर जांच कमेटी बनाई गई है। 3 अधिकारियों पर निलंबित किया गया है जबकि 1 की सेवा समाप्त कर दी गई है। ALSO READ: इंदौर में गंदे पानी ने ली 8 की जान, 1100 बीमार, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्तीअयोध्या: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिष्ठा द्वादशी और राम लला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की पूजा की।

इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान गढ़ी मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की।