IFS स्वधा बोलीं-'पासपोर्ट ऑफिस की टीम-आवेदकों का स्वागत है':मधेपुरा में 3 दिवसीय मोबाइल कैंप शुरू, 24 से 26 मई तक कर सकते हैं आवेदन

मधेपुरा कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार से तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल कैंप का शुभारंभ हो गया। 24 से 26 मई तक चलने वाले इस विशेष शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की अधिकारी स्वधा रिजवी (आईएफएस), जिलाधिकारी अभिषेक रंजन और पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्वधा रिजवी ने पासपोर्ट कार्यालय की टीम और आवेदकों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को पटना जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय की पहल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के तहत बिहार के अधिकांश लोकसभा क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को अपने घर के नजदीक ही यह सेवा प्रदान करना है, जिससे पासपोर्ट सेवा सरल, सुगम और आम लोगों की पहुंच तक हो सके। पासपोर्ट सेवा को बेहतर करने के सुझाव मांगे रिजवी ने आवेदकों से पासपोर्ट सेवा को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने जानकारी दी कि आवेदक वसुधा केंद्र और सीएससी सेंटर के माध्यम से भी निर्धारित शुल्क पर पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज सही ढंग से अपलोड करने की अपील की, ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो। आवेदकों की सुविधा के लिए पर्याप्त काउंटर जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि शिविर के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। आवेदकों की सुविधा के लिए पर्याप्त काउंटर, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और आवश्यक प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर से जिले के लोगों को काफी राहत मिलेगी और उनके समय तथा खर्च दोनों की बचत होगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की ओर से नागरिकों से निर्धारित तिथि के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की गई। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

May 24, 2026 - 20:42
 0