Ceasefire : ईरान ने ठुकराया डोनाल्ड ट्रम्प का दावा, युद्ध रोकने की खबरों को बताया 'झूठ' और 'बेबुनियाद'

ईरान ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने युद्धविराम (Ceasefire) की बात कही थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ईरानी सरकारी टीवी के हवाले से बताया कि ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ...

Apr 1, 2026 - 22:10
 0
Ceasefire : ईरान ने ठुकराया डोनाल्ड ट्रम्प का दावा, युद्ध रोकने की खबरों को बताया 'झूठ' और 'बेबुनियाद'

ईरान ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने युद्धविराम (Ceasefire) की बात कही थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ईरानी सरकारी टीवी के हवाले से बताया कि ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्रम्प की टिप्पणियों को 'झूठा और निराधार' करार दिया है।

ALSO READ: War Lockdown in India 2026 : क्या सच में लगने वाला है देशव्यापी लॉकडाउन? वायरल PDF का सरकार ने बताया सच

ट्रम्प का दावा: ईरान ने मांगी 'भीख'

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में दावा किया था कि "ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति" ने उनसे युद्धविराम की गुहार लगाई है। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि ईरान में राष्ट्रपति नहीं बदले हैं।

 

ट्रम्प ने आगे कहा कि उन्होंने ईरान को जवाब दिया है कि वे युद्धविराम पर विचार तभी करेंगे जब 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) पूरी तरह से "खुला और मुक्त" होगा। ट्रम्प ने सख्त लहजे में लिखा, "तब तक हम ईरान को तबाह करते रहेंगे या जैसा कि लोग कहते हैं, उसे पाषाण युग (Stone Age) में वापस भेज देंगे!"

ALSO READ: ट्रंप के 'फेवरेट' फील्ड मार्शल असीम मुनीर : क्या पाकिस्तान की 'हाई-स्टेक' कूटनीति रोक पाएगी मिडिल ईस्ट का महायुद्ध?

ईरान का पलटवार: "धमकी की भाषा बर्दाश्त नहीं"

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार देर रात 'अल जज़ीरा' को दिए इंटरव्यू में स्पष्ट किया कि तेहरान युद्ध जारी रखने के लिए तैयार है। अराघची ने कहा, "आप ईरान के लोगों से धमकी और समय सीमा (Deadlines) की भाषा में बात नहीं कर सकते। हम अपनी रक्षा के लिए कोई समय सीमा तय नहीं करते हैं।"

 

वापसी की तैयारी, लेकिन 'स्पॉट हिट्स' की चेतावनी

इस बीच, ट्रम्प ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका जल्द ही ईरान में अपना अभियान समाप्त कर सकता है। जब उनसे पूछा गया कि युद्ध कब खत्म होगा, तो उन्होंने कहा कि मैं आपको सटीक समय नहीं बता सकता, लेकिन हम बहुत जल्दी वहां से बाहर निकल जाएंगे।

क्या था ट्रंप का दावा

ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान अब परमाणु हथियार बनाने में 'अक्षम हो चुका है। उन्होंने कहा कि वे अब परमाणु हथियार नहीं बना पाएंगे क्योंकि हमने उन्हें उस लायक नहीं छोड़ा है। इसके बाद मैं सबको लेकर वहां से निकल जाऊंगा, और अगर जरूरत पड़ी तो हम 'स्पॉट हिट्स' (चुनिंदा ठिकानों पर हमले) के लिए वापस आएंगे।"

ALSO READ: केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

नाटो (NATO) से बाहर निकलने की भी धमकी

ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के संकेतों के बीच, ट्रम्प ने एक बार फिर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वह निश्चित रूप से अमेरिका को इस सैन्य गठबंधन (Alliance) से बाहर निकालने पर विचार कर रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma