70 की स्पीड से दौड़ाया ट्रैक्टर:पुलिस ने पीछा करके पकड़ा; बच्चे भी थे सवार, 22 वाहनों के चालान

कन्नौज में एक नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने हाईवे पर हूटर बजाते हुए खतरनाक ढंग से वाहन चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने स्पीड और बढ़ा दी। यातायात प्रभारी आफाक खां मानीमऊ क्षेत्र में रॉन्ग साइड चल रहे वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक सायरन बजाता हुआ तेज रफ्तार से अरौल की तरफ जा रहा था। पुलिस की गाड़ी देखकर चालक ने ट्रैक्टर की रफ्तार और बढ़ा दी। यातायात प्रभारी ने एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पंचमपुरवा गांव के सामने ट्रैक्टर को रोका। चालक से सायरन के बारे में पूछने पर उसने कहा कि वह गाना बजा रहा था जिसमें हूटर अपने आप बजता है। जांच में चालक नशे में पाया गया। 70 किमी की थी रफ्तार ट्रैक्टर में कुछ छोटे बच्चे भी सवार थे और वाहन की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे थी। यातायात प्रभारी ने ट्रैक्टर को मानीमऊ पुलिस चौकी ले जाकर सीज कर दिया। साथ ही नशे में वाहन चलाने और रॉन्ग साइड चलने के लिए 22 अन्य वाहनों के भी चालान किए गए।

Jun 2, 2025 - 11:28
 0